डिवाइटर से टकराकर चार बार पलटी कार, युवक-युवती की मौत
बीकानेर। बीकानेर में हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर एक कार 4 बार पलट गई। कार सवार इवेंट मैनेजर युवक-युवती उछलकर बाहर आ गिरे और गाड़ी हाईवे से 20 फीट नीचे उतरकर झाडिय़ों में फंस गई। हादसे में मुनीत बोथरा (27) पुत्र महेंद्र बोथरा और बादलां गांव की लवीना बदनानी पुत्री दिलीप बदनानी की मौत हो गई। गाड़ी पलटने पर हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हादसा गंगाशहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई लाभूराम ने बताया- गंगाशहर से नोखा की तरफ जाने वाले हाईवे पर रविवार सुबह करीब 6.15 बजे एक एसयूवी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन