जैन महासभा ने किया सौ से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज का कर्तव्य : विनोद बाफना
बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर की ओर से शुक्रवार को गंगाशहर स्थित आशीर्वाद भवन में एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जैन समाज की सौ से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जयचंदलाल डागा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ठ न्यायाधीश, जयपुर महानगर भानूप्रिया जैन ने कहा कि आज शिक्षा ही सबसे अहम है, जो समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जब पढ़ लिखकर आगे बढ़ोगे, तो अपने देश, गांव, शहर और अपने समाज का नाम रोशन होगा। साथ ही जीवन में स्वालम्बी बनने के लिए भी शिक्षा जरूरी है। उन्होंने जैन महासभा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह से अलग-अलग क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मान करने से उनका उत्साह बढ़ेगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय आर्थिक सेवा और केन्द्र सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारी अरिहंत सुराणा ने कहा कि प्रतिभाएं सभी में होती है, लेकिन उनको तराशने वाला जौहरी चाहिए।
आज जैन महासभा ने ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है। सुराणा ने कहा कि आज के युग में शिक्षा की महत्ती उपयोगिता है। इसलिए जरूरी है, शिक्षा के क्षेत्र में समाज की प्रतिभाएं आगे बढ़े। संयोजक संजय कोचर ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। लूणकरण छाजेड़ ने संस्था का परिचय देते हुए गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि महासभा का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, उनका उत्साह बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि महासभा आज समाज के इतने प्रतिभावान रतनों को सम्मानित कर स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रही है। कार्यक्रम में प्रो.बबीता जैन ने भी विचार रखे। महासभा के सह मंत्री विजय बाफना ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नितेश आसानी ने किया।
यह हुए शामिल- कार्यक्रम में, कन्हैयालाल बोथरा, सुरेन्द्र जैन बद्धानी, इन्दरमल सुराणा, चम्पकमल सुराणा, विजय कोचर, शिखरचंद सुराणा, हंसराज डागा, रिद्धकरण सेठिया, निर्मल धारीवाल, राजेंद्र लूणिया, जसकरण छाजेड़, दिलीप कातेला, डीसी जैन, संजय बाफना, मनोज सेठिया, अमरचंद सोनी, सुनीता बाफना, शांता भूरा, सुमन छाजेड़, ममता रांका, अनुपमा सेठिया, विनीत बोथरा, आर्यन भूरा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन