पति-पत्नी पर जाने से मारने का आरोप
बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके में भाटों का बास मैन रोड़ पर एक दुकान में हुई तोडफ़ोड़ और चोरी की घटना को लेकर जस्सूसर गेट निवासी दपंति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरिये अदालती इस्तगा के तहत इस मामले में परिवादी नवरतन राव पुत्र लीलाधर राव ने आरोप लगाया है कि जस्ससूर गेट निवासी दुर्गाशंकर चांडक और उसकी पत्नी संगीता चांडक 14 अक्टूबर की सुबह तीन चार लोगों के साथ मेरी दुकान में घुस गये और तोडफ़ोड़ करके मेरी दुकान के गल्ले में पडी 2 सोने की अंगूठी, 4 चांदी के सिक्के व नकद 60 हजार रू पये चोरी कर ले गये तथा जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गये।
परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मैं वर्षो से भाटों का बास मैन रोड़ पर दुकान का संचालन कर रहा हूं। दुकान के जरिये मैं और मेरा भाई कुशालराव अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। आरोपी दपंति हमारी दुकान को अपनी सम्पत्ति बताकर आये दिन झगड़ा फसाद करते है जान से मारने की धमकियां देते रहे हैं,जिन्होंने मेरी दुकान में तोडफ़ोड की घटना को अंजाम दिया और जाते हुए नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये। परिवादी ने बताया कि आरोपी दपंति से मुझे जान व माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी दपंति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन