‘पुष्पा 2 : द रूल’ 5 दिसम्बर को होगी रिलीज
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार बदला जा चुका है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। हालांकि इस बार फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। अब पुष्पा 2 : द रूल 5 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है।
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन सिगार पीते नजर आ रहे हैं। उन्हें हाथ में पिस्तौल भी दिख रही हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘जश्न एक दिन पहले शुरू होगा।Ó बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी एक दिन पहले शुरू होगी। फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है, और डायरेक्टर सुकुमार पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इसे एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने में कोई कमी न रह जाए। फिल्म का म्यूजिक पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है, जो हर जगह दर्शकों का दिल जीत रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए