रिफिलिंग मशीन सहित 5 सिलेंडर जब्त
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को हनुमानहत्था स्थित बारह महादेव मन्दिर के पास वाली गली, सूरसागर में औचक छापामारी की गई। इस दौरान सुनीता बिश्नोई पत्नी स्व.सहीराम बिश्नोई को मौके पर वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से एलपीजी गैस भरते पाया गया। यह एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 का उल्लघंन है। इस दौरान जिला रसद अधिकारी भागुराम महला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह तथा प्रखर भार्गव द्वारा आरोपी से 5 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री रूद्र भारत गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखी गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन