राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली धमाका… पढ़ें पूरी खबर
जयपुर। राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देते हुए तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की है। इससे अब राज्य कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी हो जाएगा। केन्द्र सरकार ने गत 16 अक्टूबर को केन्द्र कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाया था। तभी से उम्मीद लगाई जा रही थी कि राज्य में भी इस बार तीन प्रतिशत ही डीए बढ़ेगा। नवम्बर के माह से बढ़े हुए डीए की राशि मिलेगी। बाकी जुलाई से अक्टूबर तक का डीए एरियर जीपीएफ खाते में जमा हो जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में 24 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता फिलहाल 50 प्रतिशत मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने जब अपने केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया तभी से ही राजस्थान सरकार से भी तीन प्रतिशत ही महंगाई भत्ता बढ़ाने की उम्मीदें जताई जा रही थी। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते की सौगात दे दी है।
कर्मचारी व पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
-80 वर्ष से अधिक उम्र के पेशनर्स जिन्हे पेंशन में विशेष लाभ मिलता है, उनका डीए भी बढ़ेगा। सरकारी नौकरी के अलावा अन्य मद में दी जाने वाली पेंशन पर जैसे ओल्ड एज पेंशन या राजनीतिक पेंशन लेने वालों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे, उनके डीए में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति से रिटायर कार्मिकों को भी बढ़े डीए का मिलेगा लाभ।
राज्य कर्मचारी उम्मीद लगाए हुए थे कि राज्य सरकार समय पर डीए की घोषणा कर देती है तो इस माह की सैलरी से ही बढ़े हुए डीए की राशि मिलना शुरू हो जाएगी। लेकिन डीए की देरी से घोषणा से बढ़े हुए डीए की राशि अगले माह से मिलेगी। जुलाई से अक्टूबर तक बढ़े हुए डीए का एरियर जीपीएफ खाते में जमा हो जाएगा। राज्य सरकार ने 24 अक्टूबर को डीए की घोषणा की है। ऐसे में इस माह की सैलरी से बढ़े हुए डीए की राशि मिलना मुश्किल नजर आ रहा था। नवम्बर के माह से बढ़े हुए डीए की राशि मिलेगी। बाकी जुलाई से अक्टूबर तक का डीए एरियर जीपीएफ खाते में जमा हो जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में 24 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन