बीकानेर पहुंचे बेनीवाल ने कहा : मैं सरकार में होता तो 15 मिनट में शहीद का दर्जा दे देता
बीकानेर। श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के अनंतनाग में बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत के मामले में तीसरे दिन भी जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे 24 घंटे से जाम रहा। परिजन उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। धरने पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा- हम शहीद का दर्जा ही तो मांग रहे हैं। ना तो सरकार में दम है ना समाज के नेताओं में, अगर मैं सरकार में होता तो 15 मिनट में शहीद का दर्जा दे देता। उन्होंने कहा- मुझे कस्वां के भाई का फोन आया था। उन्होंने कहा मुझे भाई के मौत की सूचना सेना ने दी। कहा- आपके भाई को गोली लगी है, उन्होंने सुसाइड की कोई बात नहीं कही। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे नंबर 11 तीसरे दिन भी बंद रहा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इस हाईवे पर धरना दिया गया और शनिवार देर शाम तक जारी रहा। जाम लगने से ट्रैफिक डायवर्ट हुआ। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

धरनास्थल पर पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने कहा- कस्वां की मौत के मामले में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। ऐसे अगर लोग डिप्रेशन के शिकार होने लगे, सेना की नौकरियां छोड़ कर आने लगे तो कोई भविष्य नहीं रह जाएगा। ना कोई पेंशन है, ना शहीद का दर्जा है तो फिर कोई क्यों देश के लिए लड़ेगा। हम केवल शहीद का दर्जा मांग रहे हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी चल रही है। अगर बीकानेर का प्रशासन समझदार होता, हमारी कौम के नेताओं का खून पानी नहीं होता तो हमारे नौजवानों को ऐसे धरने पर नहीं बैठना पड़ता।
उन्होंने कहा- 24 की शाम को ही मेरी बात जवान रामस्वरूप के भाई श्रीराम से हुई। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों की तरफ से गोली लगने की बात कही गई। सुसाइड की कोई बात नहीं कही। अगर आत्महत्या होती तो रामस्वरूप पढ़े लिखे थे, वे सुसाइड नोट लिखते अपनी बात कहते। ऐसे में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कोई आवश्यकता नहीं थी। परिवार शहीद के दर्जे की मांग कर रहा है। यहां बैठे भाजपा के नेता नहीं चाहते कि किसान कौम का भला हो। सेना को ठेके पर दे दिया। उनको कोई चिंता नहीं है। भाजपा सिर्फ धार्मिक भावनाओं से खेलते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन