सस्ता सोना दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रुपये
बीकानेर। सऊदी अरब से सोने के बिस्किट लाकर बेचने और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक ने दूसरे से करीब 50 लाख रुपए ठगे है। मामला बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार- लालगढ़ रोड पर गुरुद्वारे के पास रहने वाले हसन अली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- हसन ने गंगशहर थाना क्षेत्र के मोहम्ममद आरिफ को 50 लाख रुपए दिए थे। इन रुपयों से मोहम्मद हसन ने सऊदी अरब से सोने के बिस्किट खरीदने और बीकानेर में बेचने का दावा किया था। बड़े मुनाफे का लालच दिया तो उसने 50 लाख रुपए नगद दे दिए। अब अर्से बाद भी न तो सोने के बिस्किट आए हैं और न रुपए ही वापस लौटाये गए हैं।
मोहम्मद आरिफ सोने के बिस्किट से हो रहे मुनाफे का हिस्सा भी नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और 316 (4) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत कर रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन