रक्तदान कर मनाएंगे स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि
बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय फुले बिग्रेड (महिला विंग) की पूर्व प्रदेश प्रभारी स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 28 सितम्बर 2024 को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान जिंदादिल समाजसेविका थीं। समाज में शिक्षा के प्रति जागरुकता के लिए स्व. ज्ञानेश्वरी तत्पर रहती थीं। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मुरली गहलोत ने बताया कि सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराडू, ओम सोनगरा ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर में स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘जिंदगी एक खेलÓ का वितरण किया जायेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन