बीकानेर संभाग की सड़कों के सुधरेंगे हालात, दिया कुमारी ने दी स्वीकृति
बीकानेर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थाई मरम्मत तथा जीेर्णोद्धार के लिए 650.11 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति जारी की है। इस राशि से प्रदेश में कुल 1 हजार 265 क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया आदि की मरम्मत का कार्य करवा कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं के तहत यह स्वीकृति दी है। साथ ही उन्होंने त्वरित रूप से काम शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर संभाग में कुल 17 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 4 करोड़ 12 लाख रुपए व्यय करने की स्वीकृति दी गई है। इनमें बीकानेर जिले की 13 सड़कों के लिए 3 करोड़ 55 लाख तथा हनुमानगढ़ जिले की 4 सड़कों के लिए 57 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी।
संभाग के विभिन्न ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में अतिवृष्टि से प्रभावित इन सड़कों की मरम्मत होने से आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन सुविधा मिल सकेगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बीकानेर जिले की खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में हुसंगसर फांटा से बम्बलू सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपए तथा पूगल से धोधा सड़क मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार जिले की बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में बीकानेर शहरी भाग बीकानेर जैसलमेर सेक्शन के लिए 35 लाख, एनएच 15 जैसलमेर सड़क से करमीसर जंक्शन से करमीसर-बच्छासर सड़क मरम्मत के लिए 40 लाख तथा बिन्नानी निवास से पाबूबारी वाया डागा साईंस कॉलेज तक सड़क मरम्मत के लिए 20 लाख रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी गई है।
बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में भी शहरवासियों की सुविधा के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। नागणेची मंदिर घड़सीसर आरयूबी सड़क से बल्लभ गार्डन तक के लिए 20 लाख एवं बीकानेर शहरी भाग बीकानेर-अजमेर सेक्शन के लिए 25 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। नोखा विधानसभा क्षेत्र में जसरासर से गजसुखदेसर सड़क मरम्मत कार्य हेतु 40 लाख रुपए राशि के कार्यों की सहमति जारी की गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन