बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना इलाके में एक भाई ने अपने ही भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार अक्कासर गांव के सुथारों का बास निवासी जेठाराम पुत्र चुन्नी लाल तरड का अपने बड़े भाई चतराराम के साथ देर रात को विवाद हो गया था। सुबह चतराराम, उसका पुत्र कानाराम अपने भाई के घर पहुंचे और अपने भाई जेठाराम पर लाठियों से हमला बोल दिया।
इस दौरान जेठाराम का बेटा सुनील बीच-बचाव करने के लिए आया आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जेठाराम के गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पुत्र कानाराम मौके से भाग गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच- पड़ताल में जुटी है। बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन