चार जिलों में एक साथ दबिश : 416 पर की कार्रवाई
बीकानेर रेंज के बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले में रेंज स्तर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बीकानेर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से सुबह तक जगह-जगह पुलिस ने दबिश देकर बड़ी संख्या में वाहन भी जब्त किए हैं। रेंज स्तर पर आईजी ओम प्रकाश पासवान के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक साथ 1069 पुलिस अधिकारियों व जवानों ने 231 टीम बनाकर 912 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 416 अपराधियों पर कार्रवाई की गई।
इस दौरान रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1069 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 231 टीमों ने 912 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 416 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 172 स्थाई वारन्टी, उद्घोषित अपराधी, मफरूर गिरफ्तारी वारन्टी में वान्छित अपराधी पकड़े गए। 170 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, लोक शांति भंग करते, शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करते तथा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध आर्म एक्ट के 03 प्रकरण दर्ज किए गए और 03 अपराधी गिरफ्तार किए गए।

इनके कब्जा से 02 देशी कट्टा, व 01 कारतूस जब्त किए गए। 23 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए, जिनमें 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया। 73.22 लीटर देशी शराब, 51 लीटर हथकड़ शराब, 156.65 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 07 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किये गए, जिसमें गिरफ्तार 07 अपराधियों के कब्जा से 10 ग्राम हेरोईन, 02 किग्रा अफीम, 38.228 किग्रा डोडा पोस्त जप्त किये गये। 08 प्रकरण जूआ सट्टा व अन्य एक्ट के दर्ज किये गये जिनमें 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एव 18 हजार 455 रूपये जुआ राशि व 01 कापा व 01 डेक स्पीकर बरामद किया गया। आठ हिस्ट्रीटर व हार्डकोर को गिरफ्तार किया गया। जघन्य अपराधों में वान्छित 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल 16 वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन