गंगाशहर के इस इलाके से तीन गैस सिलेंडर सहित रिफलिंग मशीन जब्त
बीकानेर,। घरेलू सिलेंडर की व्यावसायिक दुरुपयोग रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जांच दल ने अवैध रिफिलिंग करते पाए जाने पर कार्यवाही की।
टीम ने कार्यवाही करते हुए कुम्हारों की मोड़ के पास गंगाशहर से तीन एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक कांटा तथा एक रिफिलिंग मशीन जब्त की।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि बजरंग लाल गहलोत पुत्र सांवरलाल गहलोत को ऑटो व अन्य वाहनों में अवैध रिफिलिंग करते पाया गया। एलपीजी वितरण एवं आपूर्ति विनियमन आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर यह समस्त मशीनें जब्त करने की गई और जब्त सामग्री को अनूप भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा विभिन्न होटलों, फर्मो और रिफिलिंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है । इस निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह और प्रखर भार्गव शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन