स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर लगेगा रक्तदान शिविर, पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय फुले बिग्रेड (महिला विंग) की पूर्व प्रदेश प्रभारी स्व. ज्ञानेश्वरी चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि 28 सितम्बर 2024 को गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर प्रारंभ किया जाएगा। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज, विधायक जेठानन्द व्यास, भाजपा नेता राजकुमार किराड़ू, एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी, जस्सूसर गेट सेटेलाइट अस्पताल अधीक्षक सुनील हर्ष द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम में पार्षद रामदयाल पंचारिया, हर्षवर्धन जोशी, प्रेम, शिवलाल तेजी, घनश्याम सारस्वत, हुकमचन्द कच्छावा, राकेश सांखला, राकेश गहलोत, राधाकिशन गहलोत, नन्दकिशोर गहलोत आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन