12 घंटों में किया चोरी का खुलासा : बरामद किये जेवरात व नगदी
बीकानेर। बीकानेर शहर के बांदरा बास क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार रुपए की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महज बारह घंटे में इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए गिरफ्तारी की है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया।16 सितम्बर को हरिजन बस्ती बांदरा बास में रहने वाले विनोद चांगरा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके घर में अज्ञात युवक पंद्रह सितम्बर को करीब 2 लाख 30 हजार रुपये के सोने चांदी के आभुषण व नगदी अज्ञात युवक चोरी कर ले गए।

रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने इस मामले में एक टीम का गठन किया। वांछित टॉप 10 व इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बान्दरा बास स्थित मकान में नकबजनी करने वाले चार संदिग्ध को चिन्हित कर सोहेल पुत्र अख्तर उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं 10 निवासी नायको का मौहल्ला चौखुंटी, शोएब खान पुत्र ताहिर अली उम्र 19 साल निवासी गली नं 15 धोबी तलाई तथा शोफिन राजा पुत्र मुख्तयार उम्र 19 साल निवासी गली नं 1 भगवानपुरा बस्ती पुलिस थाना कोटगेट व एक नाबालिग किशोर को निरुद्ध किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन