बीकानेर में इस जगह तीन पारियों में हो रहे तर्पण
बीकानेर। पितरों की पूजा-अर्चना, उनको तर्पण करने का पर्व श्राद्ध पक्ष बुधवार से शुरू हो गए हैं। एक पखवाड़े तक प्रतिदिन पितरों को तर्पण दिया जाएगा। धरणीधर तालाब पर पंडित गोपाल ओझा के सान्निध्य में तीन पारियों में तर्पण करवाया जा रहा है।

इसमें पहला चरण सुबह 5 से 6 बजे, दूसरा 6 से 7 बजे और तीसरा चरण 7 से 8 बजे तक चलता है। इसी तरह पंडित नवरतन व्यास के सान्निध्य में भी तालाब के दूसरे छोर पर तर्पण कर्म कराया जा रहा है। इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी है। पंडि़त राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान पितर संबंधित कार्य करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसीलिए अपने पूर्वजों को याद करके पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म किया जाता है। इससे पितर प्रसन्न होकर मनुष्यों को आयु, यश, पुत्र, कीर्ति, पुष्टि वैभव, धन-धान्य प्रदान करते है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन