सुसाइड मामले को रफादफा करने का आरोप, बीपीएचओ ने किया प्रदर्शन
बीकानेर। छतरगढ़ थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा व्यक्ति की मौत के तथ्य छुपा कर मृतकों के परिवार को प्रताडि़त के मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम से दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया गया। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किसन संवाल के नेतृत्व में कुम्हार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को छतरगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार और हवलदार रामस्वरूप को निलंबित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि चक 11 एस.एल.डी रानेर तहसील छतरगढ़ निवासी शीशपाल पुत्र बुद्धाराम जाति कुम्हार उम्र 45 वर्ष ने 5.9.2024 को एक सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के भाई पूर्णाराम ने आरोप लगाया है कि मृतक ने सुसाइड नोट में पुलिस से प्रताडि़त होकर आत्महत्या करने का कारण लिखा। परिवार जनों को जब आत्महत्या और आत्महत्या कारणों का पता चला तो उन्होंने एसएचओ छतरगढ को सूचना दी और आत्महत्या के लिए हवलदार रामस्वरूप द्वारा परेशान होना बताया गया। ज्ञापन में एसएचओ संदीप कुमार द्वारा धमकाने व रुपए देकर मामले को रफादफा का आरोप लगाया गया है। बीपीएचओ व समाज के लोगों ने कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अर्जुन कुमावत, नथमल गेधर, शंकरलाल मंगलाव, चोखाराम कुमावत, ओमप्रकाश कुमावत आदि शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन