किसने दी राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी… पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में कुछ दिनों पहले सिख समुदाय को लेकर एक बयान दिया था। राहुल के इस बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। देश में सिख समुदाय के कई लोग राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। अब एक ताजा मामले में कांग्रेस नेता को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस धमकी देने वाले बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने बुधवार, 11 सितंबर 2024 को सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने राहुल गांधी को मारने की धमकी दी है। वीडियो में बीजेपी ने कही, राहुल गांधी बाज आजा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ। कांग्रेस ने भाजपा नेता पर खुलेआम देश के नेता प्रतिपक्ष की हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए