पवन पुरी से 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त…. देखें वीडियो
बीकानेर। रसद विभाग द्वारा बुधवार को पवनपुरी क्षेत्र में अवैध सिलेंडर रखने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार एवं प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव ने पवनपुरी में शनि मंदिर के पास इकबाल अली पुत्र अनवर अली द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की। कार्रवाई में 15 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।
इसके अतिरिक्त घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस अवैध रूप से भरी जा रही थी। इस पर संबंधित के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (वितरण व आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2000 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जब्त की गई सामग्री को पटेल नगर स्थित माँ दुर्गा इंडेन गैस में सुरक्षित भंडारण करवाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन