धोरों में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार, पूरे देश में होता था सप्लाई, खूफिया टीम ने दी दबिश
बाड़मेर। सुनसान जगह पर धोरों के बीच ड्रग फैक्ट्री पकड़ी गई है। करीब तीन किलोमीटर के आसपास कोई भी ढाणी या घर नहीं है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के रामसर थाना इलाके में चल रही ड्रग की फैक्ट्री पर दबिश दी। मामले में एक व्यक्ति को भी डिटेन किया है, जिससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में एमडी ड्रग बनाया जाता था।

जिसे राजस्थान के प्रमुख शहरों समेत देशभर में सप्लाई किया जाता था। हालांकि एमडी के अलावा भी किसी अन्य ड्रग का निर्माण यहां किया जाता था, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर डीआरआई ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
मशीनों को लेकर एक्सपर्ट बुलाए गए है। डीआरआई की टीम बाड़मेर पुलिस के सहयोग से ड्रग को स्टॉक करने की जगह भी तलाश कर रही है। फिलहाल डीआरआई टीम बारीकी से मामले की जांच कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन