आठवीं बोर्ड परीक्षा की तारीख हुई घोषित
राजस्थान के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल्स में आठवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होगी और आठ अप्रैल तक चलेगी।
प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 21 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसके बाद तीन दिन अवकाश होगा। 25 मार्च को हिन्दी की परीक्षा होगी। 29 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 3 अप्रैल को विज्ञान और आठ अप्रैल को गणित की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के बीच में 23 मार्च को चेटीचंड, 30 मार्च को रामनवमी, 4 अप्रैल को महावीर जयंती अवकाश और सात अप्रैल गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा। दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक परीक्षा होगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए