नहाने उतरे पदयात्री की डूबने से मौत
बीकानेर। जिले के कोलायत थानान्तर्गत सरोवर में डूबने से एक पदयात्री की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि रामदेवरा पैदल जा रहे गंगानगर निवासी 22 वर्षीय राजेन्द्र नायक कोलायत सरोवर में स्नान करने उतरा था कि अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी भिजवाया। उधर लूणकरणसर थाना इलाके में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शेखसर निवासी 29 वर्षीय तेजपाल पुत्र लूणाराम नहर में पानी पीने के लिए उतरा, अचानक पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। इसको लेकर इस संबंध में मृतक के भाई भगवानाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवायी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन