कार से 180 किलो डोडा-पोस्त बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर के छत्तरगढ़ और खाजूवाला क्षेत्र में नशे का व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है। छत्तरगढ़ पुलिस ने एक बार फिर तीन जनों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश पासवान के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार- छतरगढ़ के लूणखां के चक 16 एलकेडी में कार्रवाई के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोककर पुलिस ने पड़ताल की।

गाड़ी में डोडा पोस्त मिला था। डोडा पोस्त रखने के मामले में गोविंद सिंह (32) पुत्र नरसिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह (25) पुत्र नरसिंह राजपुरोहित, परमेश्वर उर्फ प्रेम (19) पुत्र मगाराम को गिरफ्तार किया गया है। तीनों शिवनगर गांव पुलिस थाना पूगल के रहने वाले हैं। इससे पहले भी पूगल, छत्तरगढ़ और खाजूवाला में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हुए हैं। पंजाब के पास होने के कारण सबसे ज्यादा मामले खाजूवाला में सामने आ रहे हैं। ग्रामीण चकों से होते हुए तस्कर बीकानेर से आगे जा रहे हैं। खाजूवाला मुख्य मार्ग के बजाय नहर किनारे या फिर अंदरुनी गांव व चक के रास्तों को तस्करी का रास्ता बना दिया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन