शाह निर्विरोध चुने गए आईसीसी चेयरमैन
भारत के जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नए चेयरमैन बन गए हैं। आईसीसीने बताया कि शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया। शाह 1 दिसंबर को चेयरमैन का पद संभालेंगे। वह फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव हैं। आईसीसी को अब सचिव पद पर नई पोस्टिंग करनी होगी। अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रोहन जेटली क्चष्टष्टढ्ढ के नए सचिव बन सकते हैं। शाह के पद छोड़ते ही उनकी नियुक्ति हो सकती है।
आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म होगा। आईसीसी ने 20 अगस्त को बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं बनेंगे। वह 2020 से इस पद पर थे। नवंबर में वह अपना पद छोड़ देंगे।
आईसीसी चेयरमैन पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख आज ही थी। जय शाह के अलावा पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नॉमिनेशन नहीं भरा। जिस कारण शाह को निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन चुन लिया गया। शाह फिलहाल आईसीसी के फाइनेंस और कॉमर्स मामलों की सब-कमेटी का हिस्सा भी हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए