दो साल में दो बार चोरी
बीकानेर। श्री रामसर में एक मकान में चोरी हुई। इसी घर में 2 साल पहले भी चोरों ने हाथ साफ किया था। पीडि़त ने पुलिस कंप्लेन भी की थी। पीडि़त हरिकिशन (अतुल) गहलोत ने बताया कि में श्रीरामसर में साईनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रहता हूं 25 अगस्त को में हमेशा की तरह शुबह 9 बजे काम पर निकला था। घर पर मेरी पत्नी थी जो बाजार से कुछ सामान लाने के लिए 1 बजे घर से निकली थी। शाम को 6 बजे के करीब हम दोनों साथ में घर आये थे तो घर का ताला टूटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूट हुआ था व अलमारी से 27000 रु चांदी की पायल व एक सोने की रखड़ी गायब थी। हरिकिशन ने बताया कि 2 साल पहले भी मेरे घर पर चोरी हुई थी जिसकी भी पुलिस में शिकायत की थी। फिर चोरी हो गई पुलिस में शिकायत दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन