विधायक और महापौर ने जलदाय विभाग के टंकी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा जल
बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास और महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शुक्रवार को गोपेश्वर बस्ती में पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर व्यास ने कहा कि 800 किलोलीटर पानी की टंकी के निर्माण से 50 हजार से अधिक जनसंख्या को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। इससे लक्ष्मीनाथ मंदिर, गंगाशहर और जेलवेल सब डिविजन के अंतिम छोर के क्षेत्रों गोगागेट, लाल गुफा, हमालों की बारी, चोपड़ा स्कूल, जेलवेल आदि क्षेत्र के लोगों को पूरे प्रेशर से पानी मिलेगा। भीषण गर्मी के दौर में होने वाली समस्या का स्थाई समाधान होगा।

एमएलए व्यास ने कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से करवाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, शिक्षा सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तेजी से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बताया कि टंकी के निर्माण से वार्ड संख्या 26, 46 तथा 47 के लोग लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर पार्षद रामदयाल पंचारिया, सुमन छाजेड़, पार्षद किशोर आचार्य, भँवर साहू, शिवरत्न पडिहार, भैरूसिंह भाटी, किशन अग्रवाल, सुनील बिश्नोई, अजय भादानी, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियन्ता विनय कुमार जैन, सहायक अभियंता बाबूलाल, अनिल आचार्य, मुरली व्यास आदि मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन