नदी में गिरी बस 27 यात्रियों की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। 10 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। तनहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन पहुंचा। 12 गंभीर घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर काठमांडू लाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए