रन फॉर फिट बीकाणा 29 अगस्त को, पोस्टर का किया विमोचन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य फ़ाउण्डेशन व क्रीड़ा भारती के बैनर तले होगा आयोजन
बीकानेर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य फ़ाउण्डेशन राजस्थान व क्रीड़ा भारती बीकानेर की ओर से बीकानेर शहर में आगामी 29 अगस्त को रन फॉर फिट बीकाणा का आयोजन किया जा रहा है। एकलव्य फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि इस मैराथन दौड़ के पोस्टर का विमोचन विधायक सिद्धि कुमारी व विधायक जेठानंद व्यास ने किया।
इस मौके पर दोनों विधायकों ने आयोजन समिति के गजेन्द्र सिंह राठौड़, अध्यक्ष क्रीड़ा भारती बीकानेर, क्रीड़ा भारती के रामेन्द्र हर्ष, बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, बास्केटबॉल कोच दिलीप बिश्नोई आदि को शुभकामनाएं दी। भाटी ने बताया कि रन फॉर फिट बीकाणा 29 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से शुरू होकर पब्लिक पार्क तक आयोजित होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त और संस्कार युक्त बीकानेर की कल्पना को साकार करना है। इस मौके पर बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया जाएगा। मैराथन में बीकानेर के सभी खेलो के सभी वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन