एक दिन में दो करोड़ पौधरोपण हुआ, राजस्थान में सिरमौर रहा बीकानेर, जैसलमेर दूसरे व चूरू रहा तीसरे स्थान पर
बीकानेर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा-अभियान के तहत बुधवार को जिले में 12 लाख 12 हजार 760 पौधे लगाए गए। एक ही दिन में हुए पौधारोपण के मामले में बीकानेर समूचे प्रदेश में पहले नंबर रहा। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक पौधारोपण का महाभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में 12 लाख 12 हजार 760 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज पर आयोजित अभियान के लिए 9 लाख 57 हजार का लक्ष्य निर्धारित था। जिले में इस लक्ष्य की तुलना में 2 लाख 55 हजार 740 पौधे अधिक लगाए गए। राज्य सरकार द्वारा ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत बुधवार को प्रदेश में 2 करोड़ 1 लाख 31 हजार 506 पौधे लगाए गए।
इनमें 12 लाख 12 हजार 760 पौधे लगा बीकानेर पहले, 11 लाख 47 हजार 383 पौधे लगा जैसलमेर दूसरे और 8 लाख 24 हजार 315 पौधारोपण कर चूरू तीसरे स्थान पर रहा। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में इस वर्ष 39 लाख 36 हजार 415 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छह अगस्त तक 22 लाख 4 हजार 946 पौधे लगाए गए। वहीं 7 अगस्त को एक ही दिन में 12 लाख से अधिक पौधे लगे। जिला कलक्टर ने बताया कि बुधवार को जिले में मनरेगा के तहत 1 लाख 26 हजार 502, वन विभाग द्वारा 6 लाख 36 हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 4 लाख 28 हजार 51, कृषि एवं उद्यानिकी द्वारा 6 हजार 534, नगर निगम एवं यूआईटी द्वारा 8 हजार 870 और अन्य विभागों द्वारा 6 हजार 803 पौधे लगाए गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन