सीएम को भेजा रक्त पत्र, धरने पर बैठे छात्रनेता गोदारा की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में करवाया एडमिट
बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर धरने पर बैठे छात्रनेता राकेश गोदारा के नेतृत्व में 4 दिन से भूख हड़ताल जारी है। गोदारा की मांग है कि जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषण नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। उनके साथ भूख हड़ताल पर उनके 2 साथी भागीरथ गोदारा सुरेंद्र नाथ भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को दोपहर बाद छात्रनेता गोदारा की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया।
गोदारा ने कहा कि पूरा प्रशासन सुस्त पड़ा है उनको विद्यार्थियों की चिंता ही नहीं है। महाविद्यालय के छात्रों ने अपना रक्त देकर हमारा मनोबल बढ़ाया है। छात्रों ने रक्त से ज्ञापन लिखकर मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को पत्र सौंपा। इस प्रदर्शन में लक्की, भरत, कौशिक, अनिल, अनुज, अमित, अतुल, रिहान, राजू सिंह आदि छात्र शामिल हुए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन