हरिद्वार के लिए रवाना हुई महा डाक कांवड़ यात्रा, 5 अगस्त को नर्बदेश्वर महादेव का गंगाजल से करेंगे अभिषेक
बीकानेर। श्रीरामसर से लगभग 65-70 भक्तों के साथ महा डाक कावड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस महा डाक कांवड़ यात्रा को कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। समाजसेवी कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि भक्ति में शक्ति होती है और भोलेनाथ ने हमेशा भक्तों पर कृपा बरसाई है। उत्साह और भक्तिभाव के साथ भक्तों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है और लगभग 570 किमी की यात्रा कर डाक कांवड़ लाई जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता मुरली पंवार ने बताया कि वापसी का टारगेट लगभग 60 घंटे में तय करके 5 अगस्त को बीकानेर पहुंचने की संभावना है।

उसके बाद गंगाजल से श्रीरामसर स्थित रामबाग श्मशान भूमि नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। मुरली पंवार ने बताया कि क्षेत्र के शिव गहलोत, जीतूराम पंवार, घनश्याम सोलंकी, बाबूलाल गहलोत, धर्मेन्द्र सुथार, कानाराम, पवन पंवार, राजकुमार पंवार, हनुमान गहलोत, गौरीशंकर भाटी ने कांवड़ दल के भक्तों का माला पहना कर अभिनन्दन किया। महा डाक कांवड़ दल में प्रणव गहलोत, पवन, अशोक पंवार, जॉनी गहलोत, भगत गहलोत, रजत गहलोत, भवानी पंवार, सुनील पंवार, मनीष गहलोत, सेवाराम सोलंकी, सुरेश कच्छावा, कैलाश सोनी, पवन खडग़ावत, अर्जुन गहलोत आदि शामिल हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन