मेयर के खिलाफ मुकदमा
बीकानेर. नगर निगम बीकानेर में महापौर और सचिव के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते सचिव हंसा मीणा ने मेयर सुशीला कंवर और उनके निजी सचिव अंनत पारीक के खिलाफ राजकार्य में बाधा और जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगाते हुए बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि नगर निगम सचिव मीणा ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गत दिसम्बर माह में महापौर सुशीला कंवर ने उनके कार्यालय कक्ष में जबरन प्रवेश कर गोपनीय दस्तावेज और निजी सामान गायब कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

इस घटना को लेकर पुलिस जांच के चलते कार्यालय कक्ष बंद चल रहा था। इसकी चाबी भी महापौर के पास थी। बुधवार को आयुक्त नगर निगम ने एक आदेश जारी कर कार्यालय कक्ष खोलने के लिए एक समिति का गठन कर दिया, जिससे घटना की सत्यता का पता चल सके। महापौर सुशीला कंवर ने जांच कार्रवाई से पहले ही कक्ष खोल लिया और उसमें जाकर बैठ गईं। साथ ही घटना से जुड़े सबूतों को खुद-बुर्द कर दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन