आपसी रंजिश : पीट-पीट कर युवक हत्या
बीकानेर। बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हत्या के बाद से जामसर पुलिस मौके पर है। एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान ने बताया- जामसर थाना क्षेत्र में आने वाले कालासर गांव में पारिवारिक विवाद के झगड़ा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर 22 साल के गणेश सिंह राजपूत की पिटाई कर दी। गणेश को इतना पीटा गया कि वो घायल हो गया।

उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ युवकों को राउंड अप भी किया गया है। अब तक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते परिवार के लोग ही आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में गणेश सिंह को गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल भी लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद क्या था? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मर्डर में शामिल होने पर इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन