ट्रेक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। ढलान पर खड़ा ट्रेक्टर जब चलने लगा तो ये युवक उसे रोकने पहुंच गया। इस दौरान स्वयं उसका पैर फिसल गया और वो ट्रेक्टर के नीचे आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार की है। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले किशनपुरा में स्थित एक चूना फैक्ट्री में ढलान पर ट्रेक्टर खड़ा था। इस दौरान ढलान पर ट्रेक्टर अचानक चल पड़ा। वहां खड़ा अखिलेश तुरंत दौड़कर पहुंचा। उसने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया।

वो स्वयं ट्रेक्टर के नीचे आ गया। ट्रेक्टर उसके ऊपर से निकल गया। ट्रेक्टर का पिछला टायर उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों के ऊपर से निकला। काफी प्रयास करके उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बिहार के मधेपुरा में रहने वाला अखिलेश महज 18 साल का था। छत्तरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच रामचरण हेड कांस्टेबल को सौंपी गई है। प्रथम दृष्ट्या ये लापरवाही प्रतीत हो रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन