ओलिंपिक से पहले फ्रांस के रेलवे नेटवर्क पर हमला, ढाई लाख लोगों पर असर
फ्रांस में ओलिंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से करीब 10 घंटे पहले शुक्रवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन नेटवर्क पर हमला हुआ। कई रेलवे लाइनों पर तोडफ़ोड़ की गई और तारों को जला दिया गया। रेलवे लाइनों पर हमला किसने और क्यों किया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फ्रांस की नेशनल रेलवे कंपनी स्हृष्टस्न के मुताबिक, हमले के आधे घंटे के अंदर पेरिस से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
कई ट्रेनें 90 मिनट तक देरी से चल रही हैं। हमले की वजह से आज करीब ढाई लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। जबकि इस पूरे हफ्ते तक (28 जुलाई) करीब 8 लाख लोगों पर असर पड़ सकता है। वहीं, क्करू गेब्रियल अट्टल ने हमले को ओलिंपिक में बाधा डालने की साजिश बताया है। पेरिस में रात 11 बजे ओलिंपिक गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी है। इसका आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया जाएगा। खेलों के इस महाकुंभ में 206 देशों 10 हजार 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत के 117 खिलाड़ी फ्रांस गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए