मृतक जोशी का परिजनों ने उठाया शव, मांगों पर बनी सहमति
बीकानेर। बीते दिन खादी मंदिर में काम करने वाले श्यामसुंदर जोशी की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों द्वारा पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना दिया गया। धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को सहायता देने की मांग की। सुबह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच फिलहाल मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं खादी मंदिर के अधिकारियों तथा मृतक के परिजनों के बीच हुए समझौते में मृतक की पत्नी को नौकरी व सहायता राशि पर सहमति बन गई है। प्रदर्शन में राजकुमार किराडू, गिरिराज जोशी, दुर्गादास छंगाणी, विकास, आनंद जोशी, बबल महाराज, प्रभु जोशी, विक्की, नारायण जोशी, बलदेव जोशी, देवनारायण, शिवकुमार जोशी, अशोक जोशी, कपिल, रामनिवास, ब्रह्मदेव, जयंत, नवरत्न गौड़, मदनगोपाल आचार्य, नटवर जोशी, राहुल उपाध्याय, कुलदीप, जितेंद्र भादाणी, नवरत्न ओझा व कैलाश ओझा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन