पीबीएम में एसी ठीक करते समय लगा करंट, हुई मौत
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में एसी ठीक करते एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि बच्चा अस्पताल में यूनिट हेड के ओपीड़ी कमरा नं 17 में एसी की रिपेयरिंग करते समय करंट लगने से पंजाबगिरान निवासी 21 वर्षीय तालीम मोहम्मद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मरीजों की सेवा करने वाली एक संस्था ने खराब एसी को ठीक करने के लिए उसे बुलाया था। दोनों युवक एसी ठीक कर रहे थे। इस दौरान कमरे में किसी ने एसी का स्विच ऑन कर दिया जिसके चलते तालीम मोहम्मद करंट लगकर तिपाई से नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिस कमरे में दोनों युवक एसी ठीक कर रहे वहां का स्टाफ कमरे में ताला लगाकर वहां से निकल गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन