रोडवेज मुख्य प्रबंधक का ऑफिस सीज करने पहुंची सेल अमीन टीम
बीकानेर। रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारी हनुमान प्रसाद कच्छावा के इन्क्रीमेंट का भुगतान नहीं करने पर आज अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या तीन के निर्देश पर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक का ऑफिस कुर्क करने के लिये सेल अमीन टीम केन्द्रीय रोडवेज बस स्टेण्ड पहुंची। जहां रोडवेज के मुख्य प्रबंधक ने टीम को लिखित रूप में दस दिन का समय मांगते भुगतान करने की बात के बाद सेल अमीन टीम वापस लौटी। बताया जा रहा है कि हनुमान प्रसाद कच्छावा की ओर से पहले लेबर कोर्ट में परिवाद दिया था। जिस पर लेबर कोर्ट ने भुगतान करने के आदेश दिए थे।

उसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर कोर्ट की अवमानना को आधार बनाते हुए परिवादी ने जिला एवं सेशन न्यायालय तीन में परिवाद लगाया। जिस पर आज फैसला सुनाया गया और कुर्की के आदेश जारी किये गये। जानकारी मिली है कि परिवादी क च्छावा पिछले तीस साल से इन्क्रीमेंट का भुगतान नहीं दिने पर वाद दायर कर रखा था। जिस पर न्यायालय ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक कार्यालय व बसों को कुर्क करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद सेल अमीन टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी मिली है कि कच्छावा के एक लाख अठहतर हजार चार सौ बावन रूपये का भुगतान बाकी है।
ये रहे टीम में शामिल- जिला न्यायालय सेल अमीन नवनीत नारायण जोशी,सहायक कर्मचारी विक्रम के साथ परिवादी हनुमान प्रसाद कच्छावा भी साथ रहे। इस दौरान मुख्य प्रबंधक इन्द्रा ने सेल अमीन टीम से समय मांगा और लिखित में दस दिन में भुगतान की बात कही तब जाकर कार्रवाई को रोका गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन