बीएसएनएल ने 4जी सेवा के 20 टावर किए शुरू
ऊपभोक्ताओं को नि:शुल्क मिल रही है 4जी सिम कन्वर्ट की सुविधा
बीकानेर। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा बीकानेर में 4जी सेवा के 20 टावर वर्तमान में चालू किए जा चुके हैं। बीएसएनएल द्वारा अपने सभी 2जी और 3जी टावर्स पर 4जी बीटीएस लगाकर उन्हें ऑन एयर करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। महाप्रबंधक ओ पी खत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा हाल ही में टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की ओर जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है । सिम बिक्री में भी इस माह पिछले महीनों की तुलना में लगभग 5 से 7 गुणा तक की बढ़ोतरी हुई है।
खत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत देश में ही निर्मित उपकरणों के माध्यम से मैसर्स टीसीएस द्वारा देश भर में 1 लाख टावर को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है । उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बीएसएनएल ने अपने सभी उपभोक्ताओं को सिम 4जी सिम में नि:शुल्क कन्वर्ट करने की सुविधा दी है।

उपभोक्ता सेवा केंद्र के एसडीओ जितेन्द्र चिनिया ने बताया कि उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाली हुई सिम की स्वयं जांच कर सकते हैं। यदि सिम पर 4जी लिखा हुआ नहीं है तो उपभोक्ता सेवा केंद्र या बीएसएनएल के किसी भी रिटेलर के पास जाकर निशुल्क 4जी सिम प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने बताया कि 1000 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किये गए हैं जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर सिम ली थी पर अभी तक इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी नहीं करवाई है। उनकी आउटगोइंग कॉल सुविधा को बंद किया जा रहा है। केवाईसी करवाने के बाद ही उनका नंबर रिस्टोर किया जायेगा।
मोबाइल अनुभाग के सहायक महाप्रबंधक ललित आसेरी से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में तीर्थ स्तम्भ , खतूरिया कॉलोनी ,रामपुरा बस्ती , तार घर ,सिने मैजिक , रानीसर बास ,सुराणा मोहल्ला , सिंघी चौक तथा ग्रामीण में बीकमपुर , रंजीतपुरा ,छगोलिया ,सियासर पंचकोसा ,चक नंबर 7 , चक बंधा नंबर 2 ,सरह कुलेरा ,सरुंडा ,स्वरूपसर, नोखा जैन चौक , बरसिंघसर प्लांट तथा गोंदुसर में लगे टावर्स को 4जी में अपग्रेड कर दिया गया है। वे सभी उपभोक्ता जिनके हैंडसेट 4जी बेंड 28 को सपोर्ट करते हैं, बीएसएनएल की हाई स्पीड का अपने मोबाइल पर अनुभव कर सकते हैं ।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन