विभागों की लापरवाही आई सामने, कलक्टर ने जताई नाराजगी
बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने जिले में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की संख्या बढऩे पर नाराजगी जताई और कहा कि बार- बार निर्देशों के बावजूद शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं हो रहा है यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिला कलक्टर ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सहायक निदेशक लोक सेवाएं को प्रकरणों के निस्तारण की और बारिकी से मानिटरिंग के निर्देश दिए और कहा कि जिन विभागों द्वारा लगातार लापरवाही सामने आ रही है उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तुत की जाए।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने निस्तारित प्रकरणों में संतुष्टि प्रतिशत कम होने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि परिवादी को अधिकतम संतुष्ट करने के लिए और गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। प्रकरण का निस्तारण महज खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने फ्रंटलाइन वर्कर से परिवादी को फोन करवा कर संतुष्टि की स्थिति की जानकारी लें और इसके बाद ही प्रकरण का निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री और राज्यपाल भवन से प्राप्त लम्बे समय से बकाया प्रकरणों में जिम्मेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
जिला कलक्टर ने नगर निगम, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, माध्यमिक शिक्षा, कृषि, कृषि विपणन, नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति, स्वायत शासन विभाग सहित विभिन्न विभागों के संपर्क पोर्टल की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिला स्तरीय जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, सचिव नगर विकास न्यास यशपाल आहूजा, सहायक निदेशक लोक सेवा सविना बिश्नोई, उपायुक्त नगर निगम सुमन शर्मा , पीएचईडी अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक से वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी जुड़े।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन