ट्रेलर में घुसी कार, एक की मौत
लूणकरणसर उपखंड के कालू थाना क्षेत्र में सहजरासर की रोही में भारतमाला सङक पर आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक के पीछे कार घुसने से कार सवार एक महिला सहित चार घायल हो गए। घायलों को तुरंत बीकानेर अस्पताल पहुचाया। जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कालू थाना के ए एस आई रामनिवास मीणा ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 5 बजे कालू थाना क्षेत्र के सहजरासर की रोही में भारतमाला सङक पर बीकानेर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे घुस गई।

हादसे में कार चालक श्रवण (33),सीमा (25),कार्तिक (17), मुकेश निवासी वार्ड 2 रावतसर घायल हो गए। जिसमें से चालक श्रवण की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाया तथा ट्रेलर ट्रक को कालू थाना में खड़ा किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन