राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप में 29 टीमें दिखा रही दमखम, शुक्रवार को होंगे क्वार्टर फाइनल के मैच
बीकानेर। राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का आगाज आरएसी तीसरी बटालियन, बीछवाल रोड़ स्थित चैन सिंह स्टेडियम में हुआ। अंडर-14 आयु वर्ग के नन्हें फुटबॉल खिलाडिय़ों ने यहां अपना दमखम दिखाया। आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरूरतन ओझा ने बताया कि पहले दिन 13 मैच हुए। जिसमें श्रीगंगानगर ने झुंझुनूं को 3-0 से, नागौर ने पाली को 11-0 से, जोधपुर ने जैसलमेर को 3-0 से, सीकर ने भीलवाड़ा को 3-0 से,जयपुर ने झालावाड़ को 4-0 से, बारां ने टोंक को 8-0 से, हनुमानगढ़ ने राजसमंद को 6-0 से, कोटा ने डूंगरपुर को 8-0 से, अलवर ने प्रतापगढ़ को 1-0 से, दौसा ने चूरू को 1-0 से, करौली ने भरतपुर को 2-0 से व सवाईमाधोपुर ने बूंदी को हराया। शाम को चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह भी रखा गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि तीसरी बटालियन की कमांडेंट सीमा हिंगोनिया, उद्योगपति राजेश चूरा व राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत थे।

एएसपी दीपचंद सहारण, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक मेघसिंह राठौड़, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी देवीसिंह राजवी व डॉ सिद्धार्थ असवाल आदि विशिष्ट अतिथि थे। इसी तरह दूसरे दिन गुरूवार को कुल आठ मैच हुए, जिसमें राजस्थान की 16 टीमों ने मुकाबला किया। आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरूरतन ओझा ने बताया कि दूसरे दिन बारां ने अजमेर को 1-0 से, उदयपुर ने श्रीगंगानगर को 2-0 से, जयपुर ने जोधपुर को 5-1 से, सीकर ने नागौर को 4-0 से, हनुमानगढ़ ने कोटा को 3-0 से, सवाईमाधोपुर ने करौली को 2-0 से, अलवर ने धौलपुर को 1-0 से बीकानेर ने दौसा को 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। इस दौरान समस्त अतिथियों ने लाइन-अप टीमों से मुलाकात कर उनकी हौसला आफजाई की। जिला फुटबॉल संघ बीकानेर, आरएसी तीसरी बटालियन व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 13 जुलाई तक चलेगी। इसमें राजस्थान के 29 जिलों टीमें शामिल हुईं हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन