सड़ांध मार रहा कोडमदेसर तालाब, असंख्य मछलियों की हुई मौत, प्रशासन बेसुध
बीकानेर। कोडमदेसर मंदिर के पीछे स्थित तालाब में पानी की आवक न होने से असंख्य मछलियां मर गई है। अधिक तादाद में मछलियां मरने के कारण मंदिर व आसपास वातावरण भयंकर बदबू मार रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने बताया कि दर्शनार्थियों के पूजा-अर्चना के समय भी ज्यादा देर तक खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत व एसडीएम कोलायत को सूचना करने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। मन्दिर व्यवस्थापक जेठाराम गहलोत व दर्शनार्थी सुरेन्द्र डागा ने प्रशासन से तालाब व झील में मृत मछलियों का निस्तारण करने की गुहार लगाई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन