एसपी ने दो काँस्टेबल को किया निलंबित, एक हैड काँँस्टेबल लाइन हाजिर
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने दो कांँस्टेबल को निलंबित किया है तो एक को लाइन हाजिर किया गया है। गौतम ने बताया कि काँस्टेबल अमित व महेश को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों काँस्टेबल पिछले दिनों थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर्स के साथ हुई लूट में आरोपियों के संपर्क में थे। इन दोनों पर एक आरोपी का नाम निकालने के लिये रूपये मांगे थे। जिसकी जांच करने के बाद आज शाम को एसपी ने दोनों के निलंबन के आदेश निकाले। वहीं एक अन्य हैड काँस्टेबल को जस्सूसर गेट क्षेत्र में दुकानदारों से बदसूलकी करने पर लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी मिली है कि जेपी नाम के इस हैड कास्टेबल की शिकायत व्यापार मंडल ने की थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन