कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी मार गिराए, एक जवान शहीद
कश्मीर के कुलगाम में दो इलाकों में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। शनिवार (6 जुलाई) की सुबह से सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है। सुबह मुदरघम से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, फ्रिसल में चल रही मुठभेड़ में भी एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर होते-होते फ्रिसल गांव के चिंगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। शाम होते-होते 4 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। सेना के अधिकारियों ने कहा ऑपरेशन अभी भी जारी है। फिलहाल मृतक आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। बीते एक महीने (जून से 6 जुलाई तक) में सुरक्षाबल 10 आतंकियों का खात्मा कर चुके हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए