दीवार ढहने से मजदूर की मौत
बीकानेर के सार्दुलगंज एरिया में एक मकान की दीवार गिरने से मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की है, जिसके बाद घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीवार ढहने के समय छह मजदूर काम कर रहे थे। मकान में अंडरग्राउंड का निर्माण हो रहा था। अचानक एक दीवार ढह गई और काम कर रहे आम्बासर गांव के छगनलाल मेघवाल पर गिर गई और मौत हो गई।

वहीं जेठाराम, पूनम, झूमरराम, मांगीलाल, जेठमल भी घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक छगनलाल के बड़े भाई ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। दीवार ढहने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन