आज व्यर्थ नहीं बहाना पानी, कल नहीं होगी सप्लाई
बीकानेर। ग्रीष्मऋतु में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए शोभासर फिल्टर प्लांट स्थित रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन व स्वच्छ जल पंपिंग स्टेशन पर स्थापित मोटर पंप की सामयिक मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य शनिवार को किया जाएगा। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार जैन ने बताया कि इसके मद्देनजर दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक बीकानेर शहर के शोभासर जलाशय से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

नया शहर जोन: लोडा मोडा बगीची, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, चौखूंटी-प्रथम/द्वितीय,पूगल रोड जवाहर नगर, बंगला नगर। लक्ष्मीनाथ जोन: लुहारों को मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड नं.5, सिंघिया चौक। नत्थूसर जोन: धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी.के स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, दाउजी मन्दिर, पाबू बारी, भाटोलाई, बिश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याउ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र। गंगा शहर जोन: अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बंगलानगर, सालमनाथ धोरा टंकी क्षेत्र, किसमीदेसर, भीनासर, सुजानदेसर, खारिया कुआं, चौधरी कॉलोनी। मुक्ताप्रसाद जोन: सर्वोदय बस्ती सभी सैक्टर, रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र रहेंगे प्रभावित।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन