राती घाटी अलंकरण से सिसोदिया का किया अभिनंदन
बीकानेर। क्षत्रियों का सदैव सभी जातियों की रक्षा करने हेतु तलवार उठाने का श्रेय रहा है। क्षत्रिय समाज पूर्व की भांति आज भी सभी कोमों को साथ लेकर समाज हित के कार्य करने में अग्रणी है। यह उद्गार जानकीनारायण श्रीमाली ने क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर उनको राती घाटी शोध संस्थान द्वारा दिए गए सम्मान समारोह में व्यक्त किया। इस अवसर पर रात्रि घाटी शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका ने बताया कि राति घाटी का जो युद्ध बीकानेर में हुआ था एक मात्र ऐसा युद्ध था जिसका निर्णय हुआ था, मुगलों के साथ जितने भी युद्ध हुए वह सभी अनिर्णित रहे।

सम्मान समारोह में क्षत्रिय सभा के वरिष्ठ सदस्य ईश्वर सिंह चनाना ने राती घाटी शोध संस्थान एवं क्षत्रिय सभा के सामंजस्य से समाज में विकास और इतिहास को समृद्ध बनाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता प्रदीप सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रातीघाटी शोध संस्थान के ओमनारायण श्रीमाली, पुरुषोत्तम सेवक, भीमसिंह राजपुरोहित, मदन मोदी, कृतिक नारायण, भीमसिंह राजपुरोहित, भंवरसिंह बीका, मोहनसिंह बीका, गोपालसिंह शेखावत, महावीरसिंह पंवार, रणवीर सिंह नोखड़ा, रामसिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन