पिता के संस्कार बने सेवाकार्यों की प्रेरणा, भामाशाह सुनील व अनिल सोनी ने भीषण गर्मी में जलसेवा के क्षेत्र में किए अतुलनीय कार्य
बीकानेर। श्री किसन ज्वैलर्स एण्ड संस तेलीवाड़ा परिवार की ओर से विगत काफी वर्षों से गर्मी के महीनों में जलसेवा का अतुलनीय कार्य निरन्तर किया जा रहा है। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से सोनी बंधुओं ने जलसेवा के माध्यम से न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों को भी भागीदार बनाया है। स्व. भामाशाह श्रीकिशन सोनी की स्मृति में उनके पुत्रों अनिल झूमर सोनी, सुनील सोनी की ओर से पीबीएम अस्पताल के एक्स और वाई वार्ड में प्याऊ का पुन: निर्माण कराया गया है। साथ ही आंखों की अस्पताल में ठंडे पानी की नई मशीन लगायी गई है। इसके अलावा शहर की जीर्ण-शीर्ण पड़ी प्याऊ का जीर्णोद्धार व सुचारु करवाने का कार्य तथा वर्षों से बंद पड़ी अथवा वाटर कूलर, जल टेंकर अथवा जल मंदिर प्याऊ की व्यवस्था में जनसहयोग से किसी भी प्रकार की कमी न हो और पुण्य का कार्य सतत् प्रक्रिया से जारी रहे ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के उपाध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी में हर वर्ष की भांति जंतुआलय, गोचर-खेळियों में जलापूर्ति करवायी जा रही है। सोनी ने बताया कि उनके पिता श्रीकिसन सोनी द्वारा नर सेवा ही नारायण सेवा की सीख दी गई और प्राणी के साथ-साथ जीव की सेवा करना ही परमात्मा की सच्ची सेवा बताया। बीकानेर सर्राफा समिति के अध्यक्ष सुनील सोनी ने बताया कि कोई जरूरी नहीं की सेवा का स्तर बड़ा हो, हर व्यक्ति अपने सामथ्र्य अनुसार यदि छोटे-छोटे सेवा कार्य करे तो निश्चित रूप से विश्व का कल्याण हो सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन