बस व कार की टक्कर एक की मौत
बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा हो गया। एक बस और कार में आमने-सामने टक्कर से दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायल बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी और मालियों के बास में रहने वाले हैं। इनमें एक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रायसर बस स्टैंड के पास बस और कार में टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते वक्त दोनों वाहन भिड़े हैं। टोल पैरा मेडिकल इंचार्ज महिपाल यादव ने बताया कि बस बीकानेर की तरफ जा रही थी और डिजायर कार डूंगरगढ़ की तरफ जा रही थी।

कार के अंदर दो सवारी थी, दोनों घायल हो गई। इनमें एक मुरलीधर व्यास कॉलोनी के ग्वाल बाल स्कूल के पास रहने वाला दीपक सोनी पुत्र सुंदरलाल सोनी है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव अब मोर्चरी में रखा गया है। दूसरा मोहित सोनी पुत्र हनुमान प्रसाद सोनी निवासी मुरलीधर व्यास नगर मालियों का मोहल्ला है। जिसका इलाज अभी चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नापासर थाने के संतोष नाथ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा, वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करके रास्ता शुरू करवाया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन